संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
रामेश्वर,वाराणसी। काशी खण्ड के तीसरे पड़ाव रामेश्वर तीर्थ धाम में लगने वाला अति प्राचीन व् सुप्रसिद्ध लोटा-भंटा मेला श्रद्धालुओ की भारी भीड़ वरुणा में डुबकी लगा दर्शन कर प्रसाद ग्रहण के बाद मेला देखकर शांतिपूर्ण माहौल में रविवार को सम्पन्न हुआ।आसपास के गाँवो व विभिन्न जनपदों से आये श्रद्धालु सपरिवार,मित्रो संग बाटी -चोखा प्रसाद का आनन्द लिया।मेला क्षेत्र में रविवार को प्रातः काल से ही लेकर देर शाम तक रंग बिरंगे परिधानों,झूलों,खिलौनों की दुकाने,लाई-चूड़ा,घरेलू व् गृहस्थी कार्य सम्बन्धी सामानों में फावड़ा,खुरपी,कुदाल,हसुआ,चिमटे आदि की खरीददारी जोरों पर रही। वहीँ ग्रामीण महिलाओ की भीड़ सौंदर्य प्रसाधन की दुकानो पर दिखी। इस साल मेले में हर सामान पर मंहगाई की मार रही।पुलिस विभाग केउच्चाधिकारियों ने सुरक्षा के लिएमन्दिर,पंचक्रोशी मार्ग,बाजार,शिवाला व् विभिन्न चौराहो,सड़क पर बैरियर संग पुलिस बल की तैनाती रखी। चेन स्नेचिंग,शोहदों की घटना को लेकर पुलिस ने सादे वर्दी में सक्रियता बढ़ाकर नियंत्रण किया।कुछ शोहदों की उठकी बैठकी कराकर छोड़ा वहीं सेवा बूथ के जरिये खोये सामानों की वापसी संग बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाने का कार्य किया।रामेश्वर महादेव मन्दिर मे एडीसीपी सरवरन टी0, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,एस ओ जनसा राकेश पाल,एस ओ बड़ागाँव राजकुमार पांडेय व गोमती जोन के एसएचओ ने मन्दिर में मत्था टेककर सुरक्षा में भ्रमण कर निगरानी देर शाम तक रखी।मेले में स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग,जिला पंचायत,विद्युत विभाग,जल निगम,जिला पंचायत,अग्निशमन,एनडीआरएफ टीम सहित ग्राम पंचायत रामेश्वर प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद,जगापट्टी प्रधान घनश्याम सिंह यादव,रसुलपर प्रधान कैलाश यादव तथा स्वैच्छिक संस्थाओ नव युवा समिति सेवाबुथ व स्वयंसेवको का सहयोग रहा।पुलिस बल द्वारा शराब के ठेके मांस की दुकाने बन्द कराने से अवांछनीय तत्व सक्रिय नही रहे।वहीं बिजली झूला बंद कराने से लोग निराश जरूर दिखे।राधा -कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा,रामेश्वर महादेव मंदिर पुजारी अनूप तिवारी के अनुसार इस वर्ष भीड़ अधिक होने के बाद भी कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई।पूरे शांतिप्रिय वातावरण में मेला सम्पन्न हुआ। लाखों लोगों द्वारा प्रसाद बनाकर रामेश्वर महादेव को भोग के बाद ग्रहण कर कल्याण की कामना की।