UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 59वें शहादत दिवस पर याद किए गए शहीद वीर अब्दुल हमीद

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- दि लीजेण्ड वीर अब्दुल हमीद ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को मीनी कटिंग स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पर वीर अब्दुल हमीद का 59वां शहादत दिवस सादगी व सौहार्द पूर्ण रूप से मनाया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जमील आलम ने कहा की आज ही के दिन सन् 1965 में देश का सेवा करते हुए वीर अब्दुल हमीद शहीद हो गए थे जिनको पूरा भारत आज भी याद करता है। शहीद वीर अब्दुल हमीद परमवीर चक्र से सम्मानित किए गए। जो कि देश का सबसे बड़ा सम्मान होता है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, महासचिव मोहम्मद अकील के साथ-साथ क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य हिंदू और मुस्लिम बन्धुगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर वीर अब्दुल हमीद को‌ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात कुरान खानी व दुआखानी की गयी। ट्रस्ट के महासचिव अकील अहमद ने कहा कि देश के लिए कुर्बान होने वाले वीर अब्दुल हमीद के नाम पर उनके सम्मान में चौराहों और मार्गों का नाम और एक्सप्रेस ट्रेनों का रखें जाने की सरकार से गुजारिश किया। कार्यक्रम का संचालन सलीम मर्चेन्ट ने तथा धन्यवाद ज्ञापित मुहम्मद अकील ने किया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिसुर्रहमान, अमीनुद्दीन सिद्दिकी,शमशाद खां, खुर्शीद अंसारी,आसिफ नोमानी,अमन यादव, सूबेदार यादव,चन्दन कुमार समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News