संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ एस0 आर0 प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल बैजलपट्टी,हरहुआ में इटालियन विजिटिंग प्रोफेसर डॉ0 वेलेंटाइन ज़िओकामिन ने छात्रों को भारतीय मूल की वैदिक शिक्षा पर व्याख्यान देते हुए कहा कि वे भारत में ऋषियों के गुरुकुल के समय की शिक्षा एवं संस्कृति के आदान प्रदान पर अध्ययन कर रहे है।उन्होंने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस को वैदिक शिक्षा ही चुनौती दे सकती है जो मानवीय संवेदना को सर्वोपरि मानती है।उन्होंने कहा भगवान शिव जो नृत्य के देवता माने जाते है उनके नटराज रूप में में स्थित मूर्ति पूर्णतया विज्ञान को अध्यात्म से जोड़ता है।भारत की ऋषि परम्परा का ज्ञान अद्भुत व सर्वोपरि है। वर्ष 1997 में जब काशी आया तो मुलाकात शिक्षाविद डॉ0 बाबू चन्द्रमा सिंह से हुई उन्होंने भारतीय शिक्षा,ज्ञान,अध्यात्म ,वैदिक परम्पराओं की जानकारी दी,शिक्षा व सांस्कृतिक आदान -प्रदान व्यवस्था जिससे आज भी प्रभावित हूँ।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रबन्ध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने स्वागत व सम्मान किया।शिक्षक वर्ग की ओर से विमल विश्वकर्मा, आशा यादव,मंजू सिंह ,स्नेहलता पांडेय व सन्तोष कुमार ने भारतीय पद्धति के अनुरूप सत्कार किया। विजेंद्र नारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।