UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* गौर गांव(मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को महाविद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से होते हुए मिर्जामुराद बाजार होने के बाद महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुई।छात्राओं ने लोगो से हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान की।प्रबंधक ने कहां की इस तिरंगे झंडे के आन बान और शान के लिए हमारे देश के लाखों नौजवानों ने अपने को बलिदान कर दिया।हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है ताकि देश के युवा अपने वीर सपूतों बलिदानियों के बारे में जान सके।इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', गौरव उपाध्याय, डॉ. अंजना सिंह, रीना गुप्ता, अमृता सिंह, सपना मिश्रा, राजेश सिंह, अभिषेक दूबे, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा समेत प्रवक्तागण मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News