संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. अजय उर्फ कवि सोनकर पुत्र सुरेन्द्र सोनकर निवासी ग्राम पहाड़पुर व 2. सूरज कुमार पुत्र सितबर राम निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना चोलापुर कमि० वाराणसी को दिनांक-25.02.2024 को समय करीब 20.40 बजे कपसा मोड़ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 अदद चारा मशीन (02 टुकड़ो में) बरामद हुयी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0047/2024 धारा 41/411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ- पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने बताया कि हम लोगों ने अमर बहादुर सिंह के घर ग्राम पहाड़पुर में पोखरी के बगल से यह चारा मशीन चुरायी थी जो कि अमर बहादुर सिंह की ही है, इसे किसी तरह से आज यहाँ लाये थे और बनारस शहर में बेचने के लिए ले जा रहे थे, आप लोगों को देखकर पकड़े जाने के डर से हमलोग भागने लगे लेकिन आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया। हमलोग जीविकोपार्जन हेतु लोहे के टुकड़े या चारा मशीन जैसा छोटा-मोटा सामान चोरी करके बेच देते हैं और उससे जो पैसा मिलता है वो आपस में बराबार बाट लेते है और उसी से हमलोग अपना खर्चा चलाते है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 अभिनव श्रीवास्तव,हे0का0 अविनाश राणा,का0 गिरीश यादव,का0 देशनाथ सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।