UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मारकंडेय महादेव जी के प्रांगण में  7 जोड़ो के सामूहिक विवाह का आयोजन 27 नवंबर को 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

 विनोद नाथ यति/ अतुल राय

 

वाराणसी। श्री मारकंडेय महादेव जी के प्रांगण में 27 नवंबर को होने वाले 07 सामूहिक जोड़ों के विवाह का आयोजन किया जा रहा है,सामूहिक विवाह के आयोजक गोस्वामी समाज संघ के पुजारी उमेश गिरी,पंकज गिरि व अध्यक्ष बजरंगी गिरी,विनोद नाथ यति पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संपादक,के द्वारा सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत साथ जोड़ो को बुलाकर लहंगा चुनरी व शेरवानी के साथ सिंगार के समान प्रदान किए गये। 27 नवम्बर को विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा। विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ

प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी। गोस्वामी समाज संघ के पुजारी उमेश गिरी ने कहा कि पहले गरीब परिवारों के लिए बेटियों का विवाह कराना कठिन कार्य होता था और कई बार उन्हें कर्ज लेना पड़ता था। लेकिन आज के समय में सरकार के द्वारा सामूहिक विवाह का योजना चलाया जा रहा है जिसके साथ-साथ कई संगठन भी इस पर कार्य कर रही है मेरे द्वारा भी जनहित में एक छोटा सा प्रयास कर 07 जोड़ों का सामूहिक विवाह करा कर बाबा मारकंडे महादेव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया जायगा। इस अवसर पर गोस्वामी प्रबंध समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी,श्याम नारायण गिरी,नारायण सिंह,पंकज गिरी,रमेश प्रताप शाही,अनिल गिरी,महिला आयोग अध्यक्ष ज्योति पांडेय,प्रद्युम्न चौबे,मनोज गिरी,विराट गिरीराजेश पटेल,कृष्णा विश्वकर्मा,रवि गिरी,विकास पटेल,कैथी चौकी प्रभारी अनिल सिंह चंदेल उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News