UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौक पुलिस द्वारा एक महिला शातिर चेन स्नेचर दो अदद मंगलसूत्र मय लॉकेट कीमती लगभग तीन लाख के साथ गिरफ्तार*

Updated on: 05 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी- किया गया पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी महोदय व वाराणसी सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शिवाकांत मिश्र मय टीम द्वारा दिनांक 13.08.2023 को देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त अभियान के क्रम में श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं के गले से चेन काटने वाली 01 नफर शातिर अपराधी अभियुक्ता मंजू स्वामी पति सोहन स्वामी उर्फ कल्लू स्वामी निवासिनी मनं 20 नियर गणेश मन्दिर थिगालारोपलया, हूडी, बैंगलोर उत्तर कर्नाटक, हालपता बण्डील कालीकट जनपद हुगली पश्चिम बंगाल उम्र 43 वर्ष को श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर गेट नं0 4 के पास से समय 12.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 13.08.2023 को आन्ध्रप्रदेश से श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन पूजन करने आये हुए श्रद्धालु सूर्यकुमारी दुब्वरी पत्नी सूर्य नारायण शास्त्री निवासी MIGH-143 ADHB कलोनी मछलीपट्टनम जिला कृष्णा आंध्र प्रदेश व सत्यवती पत्नी सत्ती बाबू निवासी डोर नंबर 16/16-25 बीच रोड खाकीनाड़ा थाना पोर्ट जनपद पूर्व गोदावरी आंध्रप्रदेश के गले से श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर गेट नं0 4 के पास भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिला द्वारा दोनों श्रद्धालु से धक्कामुक्की करके गले से मंगलसूत्र मय लॉकेट काट दिया गया था। उसके तुरन्त बाद थाना स्थानीय की पुलिस व जनता के व्यक्तियों द्वारा एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। जिसका नाम मंजू स्वामी पति सोहन स्वामी उर्फ कल्लू स्वामी निवासिनी म0नं0 20 नियर गणेश मन्दिर थिगालारोपलया, हूडी, बैंगलोर उत्तर कर्नाटक, हालपता बण्डील कालीकट जनपद हुगली पश्चिम बंगाल उम्र 43 वर्ष है तथा महिला आरक्षी द्वारा जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से दो अदद मंगलसूत्र मय लॉकेट बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 68 / 2023 धारा 392/411 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता मंजू स्वामी उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा चुका है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम प्र0नि0 शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 आलोक कुमार यादव,का0 आनन्द कुमार,म0का0 आशा सिंह,म0का0 रोशनी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News