संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*चिरईगांव* अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को मनरेगा मजदूर यूनियन व लोक चेतना समिति के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी चिरईगांव को ज्ञापन सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय हम मजदूरों के लिए काफी संघर्ष और चुनौतियों से भरा है। हम दिन रात काम करते है लेकिन सरकार के रहमों करम पर आश्रित रहते है। सभी विभागों की प्रति वर्ष आमदनी बढ़ती है।लेकिन मनरेगा बजट कम किया जाता है। कार्यक्रम में बन्दना सिंह ने कहा कि देश में 80 प्रतिशत लोग ऐसे है जो मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है व देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने मे अपनी अहम भूमिका निभाते है। ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों को नियमित काम, दैनिक मजदूरी बढ़ाने सहित विभिन्न मांग की गई है। उक्त अवसर परकमलेश यादव, गुड्डी देवी, रामजी, सविता, माया मनरेगा मजदूर एवं लोक चेतना समिति से सुरेंद भईया, रणजीत भईया,पूजा,चारु,वंदना सरोज ,वंदना सिंह ,झूला इत्यादि उपस्थित रहे।