UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समयबद्ध तरीके से तैयारी कर सफलता प्राप्त की जा सकती है*:टी राम

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* एस आर प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल हरहुआ में बसंत पंचमी 'मंगलकामना' पर बतौर मुख्य अतिथि

 त्रिभुवन राम अजगरा विधायक ने छात्र छात्राओं को परीक्षा में किसी भी तरह के दबाव को न महसूस करने की सलाह देते हुए बताया कि नियमित अध्ययन से समयबद्ध तरीके से तैयारी करके सफलता पाई जा सकती है। 

      विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश कुमार सिंह उप महाप्रबंधक लाल बहादुर शास्त्री एयर पोर्ट बाबतपुर वाराणसी ने छात्रों को जीवन में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ0 सुनील कुमार शर्मा पायनियर क्लासेस वाराणसी छात्र छात्राओं को प्रतिस्पर्धा हेतु तैयारी करके जीवन को सफल बनाने पर बल दिया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा0 विनय चौबे, डा0 सीमा सिंह ने संबोधित किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलेंद्र नारायण सिंह ने करते हुए कहा सफलता हेतु लगन के साथ पूरी कोशिश होनी चाहिए।

 इस अवसर पर प्रधानाचार्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जागृति सिंह, सुनीता पांडेय,अखिलेश सिंह, चंदन कुमार की उपस्थिति रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News