संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी डीडीएम नाबार्ड सोनिका राणा ने मंगलवार को आराजीलाईन ब्लाक स्थित बीपैक्स परमंदापुर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीडीएम नाबार्ड ने समिति की कैशबुक, संतुलनपत्र और सदस्य खातो का अवलोकन किया ।सहकारी सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष तथा बीपैक्स कै सचिव ऋषिकुमारसिंह ने अधिकारी को समिति की वित्तीय स्थिति और व्यवसाय के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
डीडीएम नाबार्ड ने समिति सचिव और अन्य कर्मचारीगण से कहा कि बीपैक्स मे समयबद्धता और वित्तीय अनुशासन ही समिति के सशक्तिकरण का मूल आधार है तथा ग्रामीण भारत को सशक्त करना ही सहकारी समिति की सफलता का मानक है।
सोनिका राणा ने जहाँ एक ओर समिति के डाटा बाउचर फीडिंग को नियमित रूप से सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया वहीँ समिति के ऋण वितरण, वसूली तथा मिनि बैंक के संचालन की प्रशंसा भी की।
सहकारी सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकुमारसिंह ने डीडीएम नाबार्ड को धन्यवाद देते हुए कहा कि उच्चाधिकारियो का समिति पर आगमन हमारा मार्गदर्शन करता है तथा हम सब कर्मचारियो की हौसलाअफजाई भी करता है।