UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विधवा महिला बीस वर्षों से दे रही हैं प्रार्थना पत्र लेकिन नहीं मिला न्याय*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

बड़ागांव थानांतर्गत ग्राम सभा धनंजयपुर के पश्चिमपुर गांव की पीड़िता विद्या देवी (विधवा) पत्नी स्व. गोपीनाथ मिश्र* *व रामधनी मिश्र, शिवधनी मिश्र पुत्र रामलखन मिश्र की गांव में ही लगभग सात विस्वा की भुमिधरी जमीन है,जिसमें चार लोग सह खाते-दार हैं,जिस पर गांव के ही सह खातेदार दबंग ज्वाला* *प्रसाद मिश्र पुत्र रामसेवक मिश्र तथा शशि किरन पत्नी ज्वाला प्रसाद के द्वारा अवैध रूप से सम्पूर्ण रकबे का जबरिया बाउंड्री वॉल (अतिक्रमण) करा लिया गया है।*

*प्रार्थनी विद्या देवी के द्वारा बीस वर्षों से प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है,लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला।*

*प्रार्थनी का कहना है कि वर्तमान की बुलडोजर बाबा की सरकार से उन्हें काफी उम्मीद है कि शायद इस सरकार में न्याय मिल जाये*

*प्रार्थनी विद्या देवी ने बताया कि वर्तमान समय में प्रार्थना पत्र देने के पश्चात भी हमारे पास कोई भी अधिकारी नहीं आते हैं तथा धनंजयपुर की लेखपाल विंदु यादव की भुमिका को भी संदिग्ध बताया है।*

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News