संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* हरहुआ विकास खण्ड के वाजिदपुर दलित बस्ती मे आज हुई जमकर बरसात में कैलाश राम का कच्चा मकान गिर गया। परिवार वाले बाल-बाल बच गए।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के जल निकासी का साधन न होने के चलते बस्ती के अन्य मकान भी प्रभावित है।नाला पाट दिए जाने के कारण बरसात का पानी नहीं निकल पा रहा है ,भारी जल जमाव के चलते कई मकानों के नींव में पानी लगा हुआ है और मकानों में रहने वाले लोग चिंतित हैं। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान ,लेखपाल व सैक्रेटरी पहुँच कर परिवार जनों का हाल चाल लिया।