UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रामलीला पंडाल में जबरन घुसे युवक, नारेबाज़ी से मचा हंगामा।*

Updated on: 04 July, 2026

चल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता कामिनी सोनी

 

वाराणसी। हुकुलगंज में रविवार की रात चल रही प्रसिद्ध रामलीला के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब 20 से 25 बाइक पर सवार युवक पंडाल का रास्ता बंद होने के बावजूद जबरन अंदर घुस आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक एक धर्म विशेष के प्रति नारेबाज़ी करते हुए हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थीं। अचानक हुई इस घटना से रामलीला देख रहे दर्शकों में गुस्सा फैल गया और लोग "हर-हर महादेव" व "जय श्रीराम" के नारे लगाने लगे।हालांकि विवाद बढ़ने से पहले ही सभी युवक ताड़ीखाना तिराहे की ओर निकल गए। मौजूद लोगों ने उनमें से कुछ की पहचान कर ली है। इस बात को लेकर क्षेत्रीय लोगो मे आक्रोश ब्याप्त है। रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव भी वहां मौजूद थे उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी लालपुर पांडेयपुर को पूरी घटना की सूचना दी और सोमवार को थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News