UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अनियंत्रित ट्रक ट्रेलर से टकराई,चालक घायल

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। बड़ागांव थाना अंतर्गत हरहुआ चौकी क्षेत्र के बाबतपुर वाराणसी मार्ग पर गुरुवार को तड़के सातो महुआ के पास एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर क्रास करते हुए विपरित दिशा से आ रही कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे 30 वर्षीय मुनीष कुमार यादव कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची हरहुआ चौकी पुलिस उसे घायल अवस्था में पास के एक नीजी चिकित्सालय (न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल एवम ट्रामा सेंटर)में भर्ती कराया है। वाहनों की टक्कर से कुछ देर के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया। हरहुआ पुलिस क्रेन की मदद से वाहनों को हटवा कर आवागमन शुरू कराया।जानकारी के अनुसार खाली ट्रक UP 50 CT 3385 बाबतपुर से वाराणसी की तरफ जा रही थी की घटना के समय अचानक ट्रक चालक को झपकी आ गयी और बनारस की तरफ से आ रही कंटेनर HR 38 AD0903 से टकरा गयी।जिससे कंटेनर चालक मुनीष कुमार यादव 30 वर्ष निवासी देवकली थाना कोरावली जनपद मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर कलकत्ता से आरटीसी का माल लेकर बनारस आ रहा था। कोई खलासी भी दोनों गाड़ियों में नहीं थे।ट्रक चालक नागेंद्र निवासी कोटवा,तमौली,रानी की सराय,आजमगढ़ घटना के बाद भाग गया। ट्रक व कंटेनर को पुलिस अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News