अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 02.06.2023 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बाबतपुर चौराहा के पास से शादी का झाँसा देकर महिला के साथ अवैध रूप से शारीरिक सम्बन्ध बनाकर अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0- 175/2023 धारा 376 भादवि व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल कुमार जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल, निवासी ग्राम पट्टीकिरत राय, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाइल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध श्री अवधेश तिवारी,हे0 का0 बृजेश सिंह,हे०का0सत्यप्रकाश यादव थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट शामिल रहे।