UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कोषागार के लेखाकार श्यामराज हुए सेवानिवृत्त,दी गयी भावभीनी विदाई 

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जिला कोषागार वाराणसी में लेखाकार पद पर कार्यरत व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री श्यामराज यादव जो विगत 31 मार्च 2026 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। जिसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला कोषागार वाराणसी कार्यालय में विभागीय कर्मियों द्वारा उनका विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रवीन्द्र पुरी कॉलोनी स्थित बाबा कीनाराम पीठ के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम उपस्थित रहे। जिनका पूरे राज्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।इस मौके पर बाबा‌ कीनाराम के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने सेवा निवृत्त हुए श्यामराज यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप जहां भी हो, जैसे भी हों, जो भी कार्य कर रहे हों लेकिन याद हमेशा रखें कि परमात्मा ने हमें सेवा के लिए ही भेजा है। सेवा भाव हमेशा रखें, तभी आप प्रसन्नचित रहेंगे। परमात्मा आप सभी को सपरिवार स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रखें। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पू्र्व विधान परिषद सदस्य चेतनारायण सिंह भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी कोषागार के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने श्याम राज यादव को फूल मालाओं,अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व तरह के उपहार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस विदाई समारोह में पूर्व विधान परिषद सदस्य चेतनारायण सिंह मुख्य कोषाधिकारी गोविन्द, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, संप्रेक्षक सुधांशु सिंह, मंडल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, मंडल मंत्री दीपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्वांचल उपाध्यक्ष अरविन्द दूबे, शैल कुमारी, गीता उपाध्याय, सुषमा, आरती शास्त्री, कामिनी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, हरेन्द्र सिंह यादव, राजेश्वर पाण्डेय, अवध नारायण पाण्डेय, वीएन चौबे, अशोक सिंह, रामचंद्र गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, दिनेश सिंह, वेद प्रकाश सिंह, सुरेंद्र पाण्डेय, महेश श्रीवास्तव, आनन्द लाल श्रीवास्तव, सीबी सिंह, देवेन्द्र कुमार राय,विजय श्रीवास्तव,प्रणव भट्टाचार्य, कौशलेंद्र सिंह, प्रसून कुमार, राजेंद्र, जगदीश लाल, कौशलेन्द्र शर्मा समेत सैकड़ो कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News