UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्वर्णिम रथ पर निकली बाबा काल भैरव की शोभायात्रा 

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्स्प्रेस न्यूज 

 

वाराणसी -- काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की शुक्रवार को स्वर्णिम रथ पर स्वर्ण रजत पंचबदन प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। बाबा काल भैरव के स्वर्ण रजत पंचवदन प्रतिमा की भव्य शोभा यात्रा देखने के लिए गलियों एवं सड़कों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। डमरूओं की गड़गड़ाहट के बीच भक्तों ने बाबा के रथ पर पुष्प बरसा कर आशीर्वाद लिया। बाबा ने नगर भ्रमण के दौरान भक्तों के दुख दर्द को सुना। इस दौरान स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की ओर से बाबा की भव्य आरती और विश्व शान्ति और देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। बाबा काल भैरव की शोभायात्रा में पूर्वांचल में काशी के जन प्रतिनिधि पीठाधीश्वर सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ स्वर्णकार समाज के लोग तथा काशी की हजारों धर्म परायण जनता शामिल रहीं। शोभा यात्रा का प्रारंभ बटुकों के मंत्रोच्चार व अनवरत शंखनाद से शुरू हुआ। शोभा यात्रा चौखंबा स्थित काठ की हवेली पर अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, शोभा यात्रा मंत्री जनार्दन वर्मा एवं कमेटी के पदाधिकारी सहित उपस्थित प्रतिनिधियों ने बाबा की आरती उतारी। शोभा यात्रा में गोविंदेश्वर महादेव की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा तथा टीम के सदस्य डमरूओं की गड़गड़ाहट से पूरे क्षेत्र को गूंजायमान कर रहे थे। शहनाई के साथ बाबा काल भैरव की स्वर्ण रजत प्रतिमा स्वर्णिम रथ पर विराजमान थी।रास्ते भर भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा था। शोभा यात्रा में मीडिया संयोजक कैलाश सिंह विकास तथा किशोर सेठ के अनुसार शोभा यात्रा के दौरान मुख्य रूप से पाताल पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु बालक देवाचार्य जी महाराज, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर दया शंकर मिश्र दयालु, मनीष वर्मा(सीजेएम), विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, पाषर्दगण संजय विश्वंभरी, लकी भारद्वाज, कनक लता मिश्रा, पूर्व पाषर्दगण बृजकिशोर दास,रवि शंकर सिंह, संजय शाह, किशोर सेठ, मनोज सिंह, अजय सेठ, विपुल गुजराती, देवेन्द्र सेठ, संतोष सैनी, सरिता सर्राफ, सुष्मिता सेठ, सुनीता सोनी, गौरव राठी आदि मौजूद रहे। सभी आमंत्रित अतिथियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News