संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। सेवापुरी विधानसभा के आराजी लाइन ब्लॉक के भेड़हा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों को आवास,घरौनी,आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र वितरण किया गया जिसमें एमएलसी व जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा ने कहा कि घर घर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा नैतिक दायित्व है जिसे भाजपा का हर नौजवान इसे जी जान से जुटकर पूरा कर रहा है।प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द,बच्चन बिन्द,ग्राम प्रधान अजय गौतम,सतेंद्र सिंह नागवंशी,हरिशंकर विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।