UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मुख्य बिकास अधिकारी के आदेश पर भारी खंड बिकास अधिकारी छुट्ठा रुप से घुम रहे गौवशो से निजात दिलाने मे नही ले रहे खंड बिकास अधिकारी रुची*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

चन्दौली शिकारगंज एक तरफ प्रदेश सरकार के द्वारा निराश्रित गौवंशो को आश्रय देने के लिए जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है तथा जगह-जगह पर पशु आश्रय केंद्र बनाया गया है तथा प्रदेश सरकार के द्वारा गौवंशो के रखरखाव चारा पानी इलाज के लिए बाकायदा धन भी अवमुक्त कराया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य था कि छुट्टे रूप से घुम रहे गौवंशों को एक आश्रय मिल सके तथा किसानों की फसलों को भी गौवंशो से बचाया जा सके वही छुट्ठा रुप से गौवंशों को पकडऩे के लिए मुख्य बिकास अधिकारी चन्दौली के द्वारा गौवशो से लोगों को होने वाली परेशानियों को दुर करने के लिए बाकायदा खंड बिकास अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है ऐसे गौवशो को पकडकर तत्काल नजदीकी गौआश्रय मे रखा जाए एवं गौवंशों से आमजनों को कठिनाई होने पर बाकायदा अधिकारियों का नंबर भी जारी किया गया है मगर जमीनी स्तर गौवशो को पकडकर आश्रय देने का फरमान हवा हवाई होता नजर आ रहा है आपको बताते चले चकिया नगर समेत तिलौरी मुहम्मदाबाद गरला भभौरा डुही सुही समेत बिभिन्न गांवो मे खुलेआम सड़क पर तथा बाजारों में गौवंश घूम रहे हैं तथा आये दिन छुट्टे रुप से घुम रहे गौवंश राहगीरों को घायल भी कर दे रहे है जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है और मुख्य बिकास अधिकारी के आदेश को तांक पर रखकर खंड बिकास अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी गौवशो को पकडऩे मे उदासीन बने हुए है और जिससे गौवशो को पकडकर आश्रय देने का फरमान हवा हवाई होता नजर आ रहा है गरला गांव के धीरज कुमार ने बताया की मुख्य बिकास के आदेश के बाद भी गांवो मे खुलेआम गौवशो घुम रहे है और किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे है और खंड बिकास अधिकारी गौवशो को पकडऩे मे कोई भी रुची नही ले रहे है वही संभ्रांत लोगों ने घुम रहे गौवंशो से निजात दिलाने को लेकर जनपद के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News