UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वीर बाल दिवस पर नगर में प्रभात फेरी के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिब रामनगर में आयोजन किया गया

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर आज दिनांक 24.12.2024 दिन मंगलवार सुबह 11:00 बजे मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस पर नगर में प्रभात फेरी के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिब रामनगर में आयोजन किया गया जिसके मुख्य थे कैंट विधानसभा के युवा ऊर्जावान विधायक आदरणीय श्री सौरभ श्रीवास्तव जी रहे जिसमें उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “वीर बाल दिवस हमें बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। इन महान बलिदानियों की अनुकरणीय गाथाएं युवाओं के लिए पथप्रदर्शक हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सिख समाज और उनके बलिदान को सम्मान देते हुए वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की है जिसका समस्त सिख समाज उनका आभार प्रकट किया इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का भी आभार प्रकट किया कि उन्होंने पांच कालिदास रोड पर प्रतिवर्ष प्रकाश पर्व के रूप में मनाकर सिख समाज का एवं सिख गुरुओं का सम्मान किया है वरना अबसे पहले तो वहां पर रोजा इफ़्तार पार्टी के लिए आमंत्रित किया जाता था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैलेंद्र किशोर पांडेय मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह नंदलाल चौहान जितेंद्र पांडेय अशोक जायसवाल अमित सिंह चिंटू लल्लन सोनकर राजेंद्र शंकर पटेल सृजन श्रीवास्तव प्रीति सिंह राजकुमार सिंह धीरेंद्र प्रताप अविनाश दुर्गा साहनी मनोज यादव राजकुमार सिंह रितेश पाल गौतम सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव कुलदीप विनोद पटेल ज्ञानी जसविंदर सिंह सरदार मंजीत सिंह सरदार गुरविंदर सिंह सरदार जसबीर सिंह सरदार गुरमीत सिंह सरदार सोनू सिंह सरदार परविंदर सिंह सरदार अमोलक सिंह सरदार रछपाल सिंह सरदार सतपाल सिंह सरदार प्रितपाल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रविंदर सिंह लड्डू जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News