UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अन्तर्गत थाना कपसेठी पुलिस द्वारा 17 मुकदमों से सम्बन्धित 72,000 (बहत्तर हजार) रूपये की अवैध शराब नष्ट किया गया

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में मुकदमाती माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24.01.2024 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के 17 मुकदमों से सम्बन्धित 276 लीटर अवैध देशी शराब (अनुमानित कीमत लगभग- 72,000/- हजार रूपये) को नियमानुसार नष्ट किया गया।पुलिस टीम में श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त,श्री अमित राज, आबकारी निरीक्षक,श्री जगदीश कुशवाहा,उ0नि0 श्री दुर्गा प्रसाद यादव,हे0मु0 उमाकान्त चौबे- थाना कपसेठी कमि0 वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News