संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
उ0प्र0 सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) सें प्राप्त शिकायतों को जनपद भदोही पुलिस द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिसके फलस्वरूप प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद भदोही को *माह अगस्त-2023 में प्रदेश स्तर पर* जारी की गयी रैकिंग में *प्रथम रैंक* प्राप्त हुआ है। जनपद भदोही पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो का मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से मुल्यांकन किया गया तो उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों में जनपद भदोही की कार्यवाही 100% रही व रैंक प्रथम रहा।
डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा स्वयं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को त्वरित व समयबद्ध निस्तारण हेतु जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है एवं महोदय द्वारा जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के कार्यों की स्वयं मानीटरिंग की जाती है। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भो की जांच आख्या आनलाईन दिये गये समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल नियुक्त कर्मचारीगण द्वारा लिया जाता है, जिससे की गयी जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता ठीक होती है। माह अगस्त में प्राप्त कुल 985 सन्दर्भों का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया। जिनमें मा0 मुख्यमंत्री सन्दर्भ-64, मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भ -63, आनलाईन सन्दर्भ-133, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सन्दर्भ-697, पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ-23,शासन/राजस्व परिषद सन्दर्भ-01,मा0 राज्यपाल सन्दर्भ-04 का निस्तारण किया गया । आईजीआरएस सेल में नियुक्त निरीक्षक श्री चित्रकूट पुरी (प्रभारी आईजीआरएस सेल), हे0का0 रमेश विश्वकर्मा, हे0का0 सुशील जायसवाल, का0 मनोज कुमार, का0 सदानन्द,का0 विवेक कुमार,का0 अखिलेश वर्मा व म0हे0का0 जानकी सिंह द्वारा लगन व निष्ठा से कार्य उच्चकिया गया, जिसके परिणामस्वरुप जनपद भदोही को *माह अगस्त* में आईजीआरएस के निस्तारण में *प्रथम स्थान* प्राप्त हुआ है।