UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बाबा काल भैरव मंदिर के पास से कार वाले के साथ उचक्का गिरी कर कार के अन्दर रखे सामान को चोरी करने वाले 06 अभियुक्तगण व 01 अभियुक्ता, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी- पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 131 / 23 धारा 379/420 भादवि से संबंधित चोरी गये एक अदद मोबाइल, आई. फोन व 2 अदद मो. सैमसंग व 3 अदद चाभिया मय लोहे के छल्ले व एक अदद चार्जर समसंग व 2 अदद आधार कार्ड व 2 अदद हेल्थ कार्ड व बरामद हुए 2420 रुपये एवं अन्य सामान को मात्र 24 घण्टे के अंदर ही घटना का सफल अनावरण बरामदगी करते हुए घटना को कारित करने वाले अभियुक्तगण को दिनांक 24.10.2023 को समय 12.35 बजे कैण्ट रेलवे स्टेशन पिलर नम्बर 50 के सामने गली के अंदर मैदान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय से विधिक कार्यवाही की जा रही है।पिलर नम्बर 50 के सामने गली के अंदर मैदान से विवरण बरामदगी - एक लेडिज हैण्ड बैग बरंग काला व एक मोबाइल ब्राण्ड | Phone - 12 बरंग सफेद बिना सिम का IMEI No. 353054111177150, 353054111510368 व एक मोबाइल फोन ब्राण्ड समसंग गैलेक्सी S21FE5G IMEI 353650640801808 358259360801807 बरंग स्लेटी गहरा मय ब्लैक कलर कवर बिना सीम का व एक मोबाइल फोन समसंग M3315F/DS IMEI 355604111946547, 35560511194654, बरंग गहरा नीला मय ब्लैक कलर व तीन लोहे की चाभिया मय लोहे के छल्ले में व एक चार्जर ब्राण्ड सैमसंग बरंग सफेद मय डाटा केबल व दो आधार कार्ड नाम क्रमशः मंजू लता वर्मा पत्नी अरविंद कुमार वर्मा व आंचल सिंह पुत्री राजकुमार सिंह व दो हेल्थ कार्ड उत्तर मध्य रेलवे नाम क्रमशः मंजू लता वर्मा पत्नी अरविन्द कुमार वर्मा व अरविन्द कुमार वर्मा व 2420 रुपया नगद चोरी के बैग सहित व जामा तलाशी का कुल 22.50 रु0 नगद पूछताछ अभियुक्तगण:- पूछताछ पर बता रहे है कि दिनांक 22.10.2023 को बाबा काल भैरव मंदिर से विशेश्वरगंज की तरफ रोड पर खड़ी कार के पास हम लोगों का साथी शंकर स्वामी जाकर कार के बाये दरवाजे के पास कुछ छुट्टे पैसे नीचे गिरा दिया और कार में बैठे बुजुर्ग व्यक्ति से कहां आपका पैसा गिर गया है उठा लीजिये उसके बाद जब वह अंकल पैसे उठाने के लिए नीचे झुके तो हम सभी लोगो ने चकमा देकर कार के ड्राइवर सीट पर रखे एक लेडीज हैण्ड बैग को चुरा लिये थे, जिसमें 4000 रुपया नगद, तीन मोबाइल, एक चार्जर व अन्य सामान हमें मिला था जिसमें से हमने तीनों मोबाइल से सिम निकाल दिये थे और बैग से मिले पैसे में से कुछ पैसे भी खर्च कर दिये थे। बाकी का सामान वैसा का वैसा ही है जैसा बैग में रखा था चोरी का मात्र 2420 रुपया ही बचा था जो बरामद हो गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News