UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अब मिनिमम बैलेंस न रखने पर बैंक आपका पैसा नहीं काटेंगे

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

पहले ऐसा होता था कि अगर आपके सेविंग अकाउंट में तय सीमा से कम पैसा रहता तो बैंक पेनाल्टी चार्ज करते थे। लेकिन अब यह झंझट खत्म हो गया है। सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने यह नियम 2020 में खत्म किया था। अब उसके बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), बैंक ऑफ इंडिया (BOI), इंडियन बैंक और केनरा बैंक ने भी एवरेज मंथली बैलेंस का नियम हटा दिया है। यानी इन बैंकों में अगर आपका खाता है तो अब आपको मिनिमम बैलेंस न रखने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 जुलाई 2025 से सभी स्टैंडर्ड सेविंग्स अकाउंट पर यह छूट लागू कर दी है। वहीं इंडियन बैंक ने 7 जुलाई 2025 से मिनिमम बैलेंस चार्ज खत्म करने का ऐलान किया। केनरा बैंक ने मई 2025 में ही यह फैसला ले लिया था। पंजाब नेशनल बैंक ने भी इस नियम को हटाकर आम ग्राहकों, खासकर किसानों और लो-इनकम ग्रुप को राहत दी है। बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में यह सुविधा शुरू की है। हालांकि, यह छूट केवल स्टैंडर्ड सेविंग्स अकाउंट पर लागू होगी, प्रीमियम सेविंग स्कीम्स पर नहीं।

बैंकों का मानना है कि इससे बैंकिंग सेवाओं की पहुंच और बढ़ेगी। अब आम आदमी, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग, छात्र और लो-इनकम वाले ग्राहक बिना किसी टेंशन के अकाउंट चला सकेंगे। प्राइवेट बैंकों ने अभी ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है, इसलिए फिलहाल यह राहत केवल चुनिंदा सरकारी बैंकों में ही मिल रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News