विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी- आज श्रावण मास तथा जनता में सुरक्षा भाव पैदा करने के दृष्टिगत श्री एस0 चन्नप्पा अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में श्री आर0एस0 गौतम पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा पुलिस फोर्स के साथ काशी जोन क्षेत्र के बेनियाबाग से लगड़ा हाफिज मस्जिद, दालमण्डी मार्केट, बांस फाटक, गोदौलिया, जंगमबाड़ी, मदनपुरा, पाण्डेय हवेली, दोषीपुरा, आदमपुर, लाटभैरव तथा मुख्य चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फूट पैट्रोलिंग / भ्रमण किया गया तथा पैदल गस्त के दौरान जनता से सम्वाद स्थापित किया गया तथा आपसी सद्भाव/ शांति एवं सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गयी तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं अफवाहों के सम्बन्ध में भी लोगो को सचेत जागरुक किया गया है। सभी को निर्देशित किया गया शांति / सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखते हेतु अपील करते हुए पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा निम्न निर्देश दिये गये-1. पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा गस्त के दौरान जनता के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए जनता में मित्र पुलिस का संदेश भी दिया गया। जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाया जा सके तथा आम लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा हेतु पुलिस से सहज रूप से बिना किसी भय अथवा डर के अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करा सके तथा अपराधियों के बीच भय उत्पन्न हो एवं शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित किया जा सके।2. पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा सर्व सम्बन्धित से अपील की गयी कि आप लोग अफवाहों से बचें, यदि कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म संप्रदाय का हो अफवाह फैलाते हो तो संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर अवगत कराएं। यदि कोई व्यक्ति अफवाहों पर विचार कर किसी प्रकार का कोई अवांछनीय कृत्य करेगा तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।3. पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा सर्व सम्बन्धित को अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया/ अन्य माध्यमों से नफरत व द्वेष फैलाने वाले अफवाहों से बचें तथा स्वयं भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार को कोई मैसेज न भेजे जिससे कानून व्यवस्था के प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने पाये । सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।