UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चाबी रिश्तेदार के पास, घर से जेवर और 50 हजार रुपये गायब; एसएसपी से कार्रवाई की मांग

Updated on: 31 August, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ईशापुर मोहल्ले में घर से जेवरात व 50 हजार रुपये नकद गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित बचाऊ यादव ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराने और सामान बरामद कराने की गुहार लगाई है पीड़ित के अनुसार, छह अगस्त को बेटी के जन्मदिन के लिए घर में साफ-सफाई की गई थी। उस समय सभी सामान सुरक्षित थे। इसके बाद जेवरात और 50 हजार रुपये नकद एक बैग में रखकर बेड के अंदर सुरक्षित कर दिए गए थे। 19 अगस्त को पत्नी को यात्रा पर जाने के लिए जेवरात और रुपये निकालने थे। बैग खोलने पर जेवर और नकदी गायब मिली।शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह और उनकी पत्नी व्यवसाय के सिलसिले में सुबह से रात तक घर से बाहर रहते हैं। बच्चों के स्कूल जाने के बाद घर की चाबी छोटे भाई की पत्नी खुशबू यादव के पास रहती थी। आरोप है कि उसे घर में रखे सामान और परिवार के आने-जाने के समय की पूरी जानकारी थी।पीड़ित ने शिकायत में खुशबू यादव, उसके पति रामकुमार यादव और शुभम यादव पर चोरी का संदेह जताया है। उनका दावा है कि नौ अगस्त को सीसीटीवी फुटेज में शुभम यादव घर से चोरी हुए बैग के समान आकार का बैग ले जाते दिखाई दिया। वहीं, पुलिस चौकी पर हुई बातचीत में खुशबू द्वारा कथित रूप से जेवर और रुपये वापस लाने की बात कहे जाने का भी शिकायत में उल्लेख किया गया है। पीड़ित ने एसएसपी से सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और अन्य साक्ष्यों की जांच कराकर मामले का पर्दाफाश करने, चोरी गए जेवरात व नकदी बरामद कराने तथा आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News