संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामेश्वर। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा पर पीएम के साफ सफाई अभियान के मद्देनजर रामेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व विधायक रोहनियां सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ,क्षेत्रीय प्रधानों,संस्कृत पाठशाला के बच्चों,स्थानीय व्यवसायियों ने मिलकर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया। साथ ही साथ श्री राम अक्षत व अयोध्या मन्दिर प्रपत्र भी वितरित किया। उन्होने कहा कि मन्दिर हमारे आस्था के केंद्र हैं जहां सुख-दुख में भगवान के यहां शरणागत होकर अपनी कुशलता सहित समाज,देश की कुशलता की कामना करते हैं। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में जहां देश राममय हुआ है ऐसे में भगवान श्री राम के आगमन पर हम सभी विविध आयोजन कर उत्सव मनाएंगे।रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अनूप तिवारी ने कहा कि मन्दिर में एक सप्ताह से दीप प्रज्वलन (दीपोत्सव) आरती संग भजन कीर्तन का कार्य भक्तों संग चल रहा है। 20,21 व 22 जनवरी को बृहद रूप से मंदिर के विग्रह व आस पास दीप जलाकर दीपावली मनाते हुए बृहद आरती व रामायण पाठ संग भजन कीर्तन कर भक्तजन मनाकर लोगों में प्रसाद बांटकर जय श्री राम का जयघोष कर जागरण किया जाएगा।साफ सफाई अभियान में प्रमुख रूप से प्रधान घनश्याम सिंह यादव,पूर्व प्रधान रामप्रसाद,राहुल सिंह,त्रिभुवन मौर्य,चिंटू पांडेय,बाल ब्राह्मण आकाश मिश्र,मोहित चौबे,कान्हा पांडेय,धीरज मिश्र,आदर्श तिवारी,शिवराजन तिवारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय व्यापारी शामिल रहे।रामेश्वर,हरहुआ क्षेत्र के कई अन्य मंदिरों में साफ सफाई का कार्य चला।