UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भेलूपुर पुलिस ने मालवाहन से सात जिन्दा पड़वा व पड़िया किया बरामद

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुन्दर पुर सब्जी मण्डी के पास से सोमवार को अवैध पशुओं से लदी बोलेरो को बरामद कर लिया। वाहन रोकते ही मौके से बोलेरो वाहन चालक फरार हो गया। बोलेरो वाहन की जांच करने पर उसमें सात पड़वा,पड़िया (भैंसा व भैंस) बरामद किया गया। भेलूपुर पुलिस ने सातों पड़वा, पड़िया को हिरासत में लेते हुए बोलेरो वाहन को सीज कर दिया गया और अभियुक्त फरार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह, उ0नि0 मनोज कुमार चौहान चौकी प्रभारी खोजवां, उ0नि0 सूर्यभान,का0 रामलखन,का0 हरिशंकर यादव आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News