UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्राइमरी स्मार्ट स्कूल मछोदरी में बच्चों को पढ़ाया गया स्वच्छता का पाठ

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। डेटोल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत स्मार्ट स्कूल मछोदरी के बच्चों को डायरिया के बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से बच्चों को सही तरीके से हाथ धुलने के बारे में बताया गया।हाथ ना धोने से होने वाली बीमारियों से उनको अवगत कराया गया।खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्त ने बच्चों को शौचालय से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए ।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों से साफ सफाई रखने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई।डेटॉल इंडिया के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संजय सिंह ने बच्चों को बताया की खाने से पहले और शौच के बाद हाथ को जरूर धोकर इस बीमारियों से बचा जा सकता है। विद्यालय को पुरे साल के लिए साबुन वितरित किया गया।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्त डेटॉल के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संजय सिंह स्कूल की प्रधानाध्यापक श्रीमती रीता यादव डेटॉल से वसीम अकरम ,सुजीत उपाध्याय और स्कूल के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News