संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर। थाना चोलापुर अंतर्गत बहलोलपुर गांव में ट्रांसफार्मर की क्षमता बड़ाने की मांग स्थानीय लोगो के द्वारा किया जा रहा है । लोगो ने बताया की वर्तमान समय में ट्रांसफार्मर 63 केवीए का है जो क्षमता से कम है । जिसके वजह से लाइट सुचारू रूप से नही रहता है वोल्टेज कम होने से समरसेबल,फ्रीज या कई अन्य चीज नहीं चल पा रहा है । हमारी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो हम लोग आगे की रणनीति बनाने पर बाध्य होंगे।