UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सुभासपा की सामाजिक समरसता रैली का आयोजन 26 अप्रैल को-डा.अरविन्द राजभर

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा नेशनल इंटर कॉलेज पिण्डरा के मैदान में 26 अप्रैल को सामाजिक समरसता रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर नेशनल इण्टर कालेज पिण्डरा में आयोजित सामाजिक समरसता रैली को सम्बोधित करेंगे। उक्त बातें सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।इस रैली को सफल बनाने के लिए वाराणसी के सर्किट हाउस में रैली प्रभारियों की आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह विशाल रैली 26 अप्रैल को प्रातः दस बजे सर्किट हाउस से शुरू होकर पिण्डरा सभास्थल तक पहुंचेगी।इस रैली में पार्टी के नेताओं के साथ साथ और भी कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सर्व समाज के प्रत्याशी उतारेगी। हमारी पार्टी द्वारा भाजपा की सरकार से 36 सीटों की मांग किया गया है। प्रदेश में हमारी 83 सीटों पर दबदबा है। इस बार उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने के लिए हम व हमारी पार्टी संकल्पित है। अब तक हमारी पार्टी द्वारा कुल छोटे बड़े मिला कर आठ जन सभाएं किया जा चुका है।इस रैली का आयोजन आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सर्वसमाज सामाजिक समरसता के तहत किया जा रहा है।चुनाव तक कुल 63 जनसभाएं करने का लक्ष्य रखा गया हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान डॉक्टर अरविंद राजभर के साथ जिला अध्यक्ष उमेश राजभर, मंत्री प्रतिनिधि रमेश राजभर, जिला प्रमुख महासचिव बसन्त राजभर समेत कई नेता उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News