संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-- विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर योजना का स्थलीय निरीक्षण का समीक्षा किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में परिसर में जल आपूर्ति व्यवस्था को सूत्र करने हेतु दो फ्रेश वॉटर ओवर है टैंक तथा एक ट्रीटेड वॉटर ओवर है टैंक का निर्माण कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही एचडी पाइपलाइन के माध्यम से वाटर लाइन ओवरहे टैंक राइजिंग में एवं वाटर सप्लाई लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसके अतिरिक्त परिसर में पार्किंग एरिया एवं रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य भी संचालित है। निरीक्षण के दौरान वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा निर्माण कार्यों की गति धीमी पाई जाने पर मजदूरों की संख्या बढ़ाये जाने, प्लॉट्स के आवंटन की प्रक्रिया को तेज किए जाने, सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने आदि का निर्देश दिया गया।