UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार कर कुल 4 नमूनों का संकलन

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा जारी निर्देश एवं जिलाधिकारी वाराणसी के आदेश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आगामी दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर जनपद वाराणसी के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार कर कुल 4 नमूनों का संकलन करते हुए 89 kg खोया मूल्य 19580/ ,गुलाब जामुन 3360/- छेना 36kg मूल्य 7200 का विनष्टीकरण कराया गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खोया, गुलाब जामुन, छेना के नमूनों का संकलन किया गया। नमूनों का संकलन कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित किया गया। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए यह अभियान सतत रूप से चलाया जाएगा। आज की कार्यवाही में मुख खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सम्राट श्रीवास्तव ,श्री पंकज कुमार यादव , श्रीमती बिंदु पाण्डेय , श्री राम चरण यादव , एवं अन्य शामिल 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News