संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत व्यासबाग स्थित प्राइमेक्स हॉस्पिटल में महिला के उपचार के दौरान मौत पर परिजनों ने हंगामा किया।जिससे अस्पताल के कुछ शीशे टूट गए और सामान बिखर गया। घटना की सूचना पर फौरन बड़ागाँव एस ओ राजकुमार पांडेय चौकी प्रभारी हरहुआ विवेक कुमार त्रिपाठी समेत भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल पहुंची और भीड़ को हटाते हुए परिजन व चिकित्सक के बीच बैठकर वार्ता कर दोनों पक्षों के रजामंदी के बाद मामले को शांत कराया। आपसी रजामंदी व कोई पुलिस कार्यवाही किये जाने सहित समझौता कराया।
घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के आधार पर पूनम यादव पत्नी महेश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी जनसा गुरुवार को शाम 8बजे प्राइमेक्स हॉस्पिटल में सीरियस अवस्था मे भर्ती कराई गई थी। डॉ0 प्रभात के देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। आज शुक्रवार को दिन में 12 बजे महिला की मौत हो गई।प्रबंधक डॉ0 जनार्दन सिंह के अनुसार परिजन 10 दिनों से कहीं बाहर उपचार करा रहे थे। महिला डेंगू ,टायफाइड व मलेरिया से पीड़ित थी। चिकित्सक टीम ने इलाज जारी रखी थी।लेकिन सीरियस अवस्था मे मौत हो गई। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई थी। एस ओ बड़ागाँव व चौकी प्रभारी हरहुआ ने मृतका के भाई मनीष यादव,ससुर कल्लू यादव व पूर्व प्रधान जनसा रामधनी मौर्य समेत चिकित्सक के बीच वार्तालाप कराया और दोनों पक्षों ने किसी भी पुलिसिया कार्यवाही न करने के बाद समझौता कर वापस घर चले गए। पुलिस की ततपरता से एक बड़ी घटना होने से बचाव हो सका।
सुरक्षा के बाबत देर शाम तक बड़ागाँव व हरहुआ चौकी की पुलिस प्राइमेक्स अस्पताल के पास शांति के लिए मौजूद रही। घटना को लेकर तरह तरह के अफवाह से काफी भीड़ जमा हो गई थी।जिसे पुलिस बल ने इकठ्ठा होने से रोकने का काफी प्रयास किया।