UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*प्रतिदिन श्रमिको और मेठ की आनलाईन हाजिरी करें सुनिश्चित*: 

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय

 

*हरहुआ*

सहायक विकास अधिकारी अवधेश सिंह ने ग्रामपंचायत चौका मे एस बी स्कूल के पास से पूरब तरफ सरकारी नाली पर मिट्टी कार्य का निरीक्षण शनिवार को किया।मौके पर कुल तैतीस श्रमिक कार्य करते मिले। मौके पर उपस्थित सेक्रेटरी अभिलाष तथा रोजगार सेवक विजय वर्मा ने अवगत कराया कि उक्त कार्य की अनुमानित लागत लगभग 94 हजार रूपये है तथा आज यह कार्य पूर्ण हो जाएगा।

 

एडीओ सहकारिता ने रोजगार सेवक को निर्देशित किया कि कार्य मे गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ प्रतिदिन श्रमिको की आनलाईन हाजिरी भी सुनिश्चित करें।

ग्रामप्रधान शिवानी उदयप्रताप सिंह ने बताया कि मनरेगा अंतर्गत ग्रामपंचायत मे कार्य सदैव चलता रहे तथा मजदूरो को कभी रोजगार के लिए गाँव

के बाहर न भटकना पड़े ,इसके लिये हमने पहले से ही रणनीति तैयार कर ली है।

ग्रमप्रधान प्रतिनिधि तथा ग्रामप्रधान के जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामपंचायत मे भूमिगत जल निकासी , इंटरलाकिंग,कूड़ा प्रबंधन,संपर्कमार्ग निर्माण समेत तमाम कार्य कराये जा रहे हैं।ग्राम का विकास हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।

निरीक्षण के दौरान अमरजीत सिंह पूर्व प्रधान,सेक्रेटरी अभिलाष, रोजगार सेवक विजय वर्मा समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News