UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य पर सीएससी संचालक श्याम अनुज पाण्डेय सम्मानित*  संवाददाता आशुतोष मिश्र

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 


 जौनपुर रामपुर में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सीएससी संचालक श्याम अनुज पाण्डेय को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र द्वारा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर प्रदान किया गया।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर श्याम अनुज पाण्डेय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के पंजीकरण में उनकी सक्रियता और समर्पण अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ लोगों के प्रयास से ही शासन की योजनाएं धरातल पर सफलतापूर्वक लागू हो पा रही हैं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों में कृषि विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता बिपिन यादव लेखपाल सुरेंद्र सिंह पटेल लेखपाल श्याम कार्तिक लेखपाल रतन बहादुर यादव लेखपाल एवं गणमान्य राहुल दुबे आदर्श तिवारी दिपक तिवारी रमेश दुबे महामंत्री लोगों ने भी श्याम अनुज पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की फार्मर रजिस्ट्री अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान ने अन्य सीएससी संचालकों के लिए भी एक प्रेरणा प्रस्तुत की है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News