UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी आगामी चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगी और सरकार बनायेगी

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी ने रविवार को विधानसभा अजगरा में अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान उपस्थित रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंदन सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के काफी वर्ष बीत जाने के बाद भी चौहान समाज सहित अति पिछड़ा व दलित समाज को उनका संवैधानिक हक व अधिकार नहीं मिला, जिसके वे वास्तविक हकदार रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के लोगों से आवाहन किया कि पिछड़ा व दलित समाज एक होकर अपने हक‌ व अधिकार की लड़ाई लड़े तभी सफलता मिलेगी।आगामी विधानसभा चुनाव-2027 पूर्व चुनाव की तरह पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर 2027 में चुनाव लड़ेगी और तीसरी बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनायेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि आप लोगों का संघर्ष व्यर्थ नहीं जायेगा।नहीं जाएगा। सरकार में आप लोगों को अधिकार और सम्मान अवश्य मिलेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रबली मौर्य ने तथा सभा का संचालन अरुण कुमार गौतम ने किया। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष वाराणसी रामचंद्र चौहान, सुनीता सरोज, रणजीत सिंह, रमाशंकर मास्टर, डा. रामप्रताप चौहान, अजय चौहान, अरुण चौहान, संदीप चौहान, रणवीर चौहान, राजेंद्र मौर्य, कमलेश मिश्रा, तेज सिंह चौहान, सुरेंद्र कुमार पटेल समेत दर्जनों नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News