संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत चंदापुर मे कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण तथा किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय बब्बू ने कहा कि मोटे अनाज का उत्पादन और उपभोग किसानो और जनसाधारण के लिए कल्याणकारी है।मोटे अनाज हमारी सेहत के सच्चे साथी हैं।कृषि वैज्ञानिक डाक्टर राहुल सिंह ने उपस्थित किसानो को समसामयिक खेती के बारे मे जानकारी दी।एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय ने जैविक खेती की तरफ रूझान करने का आह्वान किया ।उन्होने कहा कि हम जितनी जल्दी रासायनिक खादो से दूरी बनायेंगे,उतना ही यह कृषि और कृषको के लिए हितकर होगा।डी ओ सहकारिता ने कहा कि किसान अब नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग करें। यह सस्ता और सुलभ है तथा दूरगामी भविष्य के लिए लाभप्रद भी है।
कार्यक्रम मे पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर आशीष वर्मा, एडीओ चिरईगाव डाक्टर राजशेखर ,सहायक उद्यान निरीक्षक कुमारी नीतू,अंजनी श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन ,अमितेश श्रीवास्तव ,नवीन उपाध्याय मौजूद रहे।