संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-5870/15 स्टेट बनाम् उमाशंकर धारा 325,323,504 भा0द0वि0 थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारंटी 1. उमाशंकर पुत्र स्व० धनई नि० ग्राम तराँव थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, मु0नं0-3159/19 स्टेट बनाम् सुरेन्द्र कुमार वगै0 धारा 323,504 भा0द0वि0 थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारंटीगण 2. रवि कुमार पुत्र स्व० बच्चेलाल नि०-ग्राम बलुआँ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व 3. मोती लाल पुत्र सुन्नर नि० ग्राम बलुआँ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, मु0नं0-2736/15 स्टेट बनाम् दूधनाथ यादव वगै० धारा 147,323,325,336,504,506 भा. द. वि. थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारंटीगण 4. मनोज राम पुत्र मेवाराम उर्फ मेवालाल नि० ग्राम रौनाकला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व 5. मुन्ना राम पुत्र मेवाराम उर्फ मेवालाल नि० ग्राम रौनाकला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी तथा मु0नं0-448/14 स्टेट बनाम् अनुज कुमार पाल वगै0 धारा 457/380 भा.द. वि. थाना चोलापुर से संबंधित वारंटी 6. सूरज यादव पुत्र राजाराम उर्फ राजनाथ उर्फ राजू यादव नि० ग्राम आयर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर आज दिनांक-28.01.2024 को भिन्न-भिन्न समय पर वारण्टीगण के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभिनव श्रीवास्तव,उदयपुर चंदापुर चौकी प्रभारी उ0नि0 मनीष पाल, उ0नि0 शैलेश कुमार यादव, उ0नि0 विकास कुमार, उ०नि० रामवृक्ष, उ०नि० रामप्रकाश वर्मा, हे0का0 अविनाश राना, हे0का0 कौशल कुमार, हे0का0 श्रीकान्त यादव, हे0का0 सत्यदीन यादव, हे0का0 अवधराज यादव, का० प्रमोद यादव, हे0का0 नमो नारायण पाण्डेय व हे0का0 दिनेश यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।