पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरही गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है मृतका की पहचान बसरही निवासी संतोष गुप्ता की पत्नी रुमन गुप्ता 29 वर्ष के रूप में हुई है। रुमन के दो छोटे बच्चे हैं। बड़ा बेटा प्रतीक 8 वर्ष और बेटी पलक 6 वर्ष है बच्चों का नाम लिखवाने के बहाने बुलाया था
मृतका के पिता फूलचंद गुप्ता निवासी नेवढ़िया, बरईपार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी बेटी रुमन की शादी संतोष गुप्ता से की थी। रविवार को दामाद संतोष ने फोन कर कहा कि बच्चों के स्कूल में नाम लिखवाना है, इसलिए रुमन को घर भेज दीजिए। इसके बाद रुमन मायके से ससुराल आई थी। कुछ ही देर बाद ससुराल से बेटी की मौत की सूचना मिली मारपीट कर हत्या का आरोप पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की मारपीट कर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। तहरीर में घटना के समय घर में सास, ससुर, दो ननद, देवर और देवरानी के मौजूद होने का भी जिक्र किया गया है पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही सुजानगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
अमित कुमार पांडेय थानाध्यक्ष सुजानगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी