संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी ने सौंपा CP पुलिस आयुक्त को पत्र चाइनीज़ मांझा बेचने वाले व्यापारियों से सख़्त कार्रवाई की मांग
वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने जनपद में बढ़ती चाइनीज़ मांझा से होने वाली दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे जन जीवन के लिए घातक खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि चाइनीज़ मांझा के कारण आए दिन लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। कई निर्दोष नागरिकों व पक्षियों की जान जा रही है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं अमानवीय है।
सुनीता सोनी ने कहा कि चाइनीज़ मांझा कानूनन प्रतिबंधित होने के बावजूद चोरी छिपे बाजारों में बेचा जा रहा है जो न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ भी है। यह स्थिति प्रशासनिक सख़्ती की तत्काल आवश्यकता को दर्शाती है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि:
चाइनीज़ मांझा की बिक्री भंडारण एवं उपयोग पर तत्काल सघन अभियान चलाया जाए।
दोषी विक्रेताओं व सप्लायरों पर एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
अवैध रूप से रखे गए चाइनीज़ मांझा को जब्त कर नष्ट किया जाए।
साथ ही सुनीता सोनी ने व्यापारी भाइयों से भी सख़्त अपील की कि वे जिला प्रशासन का सहयोग करें और चाइनीज़ मांझा का व्यापार तुरंत बंद करें। उन्होंने कहा कि अल्प लाभ के लिए किसी की जान जाना स्वीकार्य नहीं है। व्यापार समाज की सुरक्षा के साथ होना चाहिए न कि समाज के विरुद्ध।
वाराणसी महिला व्यापार मंडल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो संगठन जनहित में आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।