पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह
जौनपुर शाहगंज पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने शनिवार को नगर के रोडवेज स्थित होटल पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा पर मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फार्म 7 के माध्यम से सुनियोजित ढंग से नाम काटने का अभियान चलाया जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ पर दबाव, धमकी और लालच देकर बड़े पैमाने पर प्रिंटेड फार्म जमा करवा रहे हैं उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कानामऊ गांव के बूथ संख्या 381 और 382 पर 17, बड़ागांव के बूथ 126 पर 114 तथा अशरफपुर उसरहटा के बूथ 285 व 286 पर 250 से अधिक फार्म 7 दिए गए हैं। कई आवेदनों में हस्ताक्षर और आवश्यक विवरण नहीं हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार एक व्यक्ति 10 से अधिक आवेदन नहीं दे सकता पूर्व मंत्री ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। यदि किसी वैध मतदाता का नाम काटा गया तो समाजवादी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई प्रेसवार्ता में अपनी बात को रखते हुए।