UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आकाशीय बिजली गिरने से पेट्रोल पंप का सिस्टम जला*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* रूपापुर में स्थित यथार्थ सरस्वती फिलिंग स्टेशन पर रविवार की दोपहर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी।बिजली गिरने से यूपीएस व आटो मिशन सिस्टम जल गया।आटो सिस्टम जलने से विद्युत आपूर्ति ठप होने के साथ ही पंप पर लगे पेट्रोल व डीजल के नाजिल काम करना बंद कर दिए।पंप न चलने से बिक्री ठप हो गयी।पंप स्वामी सर्वेश सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से काफी क्षति हुई हैं।देरशाम किसी तरह सिस्टम को मैनुअली कर पंप से डीजल-पेट्रोल की बिक्री शुरू की गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News