संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी।। BHU के एक हॉस्टल की लड़की के साथ मनचलों ने गलत हरकत किया। IIT-BHU में बुधवार देर रात छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में छात्र व छात्राएं सड़क पर उतर आए। करीब 2000 से ज्यादा छात्र और छात्राओं ने कैम्पस में जाम लगाकर प्रोटेस्ट किया। इस दौरान डायरेक्टर हाय-हाय के नारे लगाए।साथ ही क्लोज कैंपस की मांग की। कैंपस में बाहरी तत्वों का प्रवेश पर भी रोक लगाई जाए।वही इस संदर्भ में एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।