पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर जफराबाद।स्थानीय पुलिस ने एक वर्ष में पैसा दुगुना करने के नाम पर 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले क सहयोगी को नगर कोतवाली क्षेत्र के अहमद खां मंडी से गिरफ्तार कर लिया ज्ञात हो क्षेत्र के बैजाबाद गांव निवासी बैजाबाद कमला प्रसाद चौहान पुत्र स्वर्गीय फागू चौहान ने अपना खेत बेचकर लाखों रुपये यूनियन बैंक के अपने खाते में रखा था।उसके गांव का एक रिश्तेदार अर्जुन चौहान पुत्र कृष्णमुरारी चौहान निवासी पचोखर थाना लाइनबाजार उसके साथ छलकपट किया।उसने कमला प्रसाद चौहान से एक वर्ष में उसके पैसे को दुगुना करने के नाम पर 85 लाख रुपये ले लिया।इसमें से 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से लिया था बाकी 65 हजार रुपये कई पार्ट में बैंक से निकलवाकर कैश लिया था।इस पैसे की जगह उसने अपने परिचित इस्माइल अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी अहमद खां मंडी थाना कोतवाली जौनपुर की मदद से एसबीआई की फर्जी एफडी दे दिया।लगभग छह माह बाद जब कमला प्रसाद चौहान ने पैसे की रसीद मांगी तो वह आनाकानी करने लगा।शक होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऊक्त दोनो पर मुकदमा दर्ज कर लिया।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी।मंगलवार को पुलिस ने हौज तिराहे के पास से शातिर अर्जुन चौहान को गिरफ्तार कर लिया।वह मुंबई भागने के फिराक में था।पुलिस ऊक्त मामले में सहयोग करने वाले दूसरे आरोपी इस्माईल अहमद पुत्र मुमताज अहमद को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि गिरफ्तार इस्माईल के पास से एक लैपटॉप, चार्जर,आदि बरामद किया गया है।