संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
रामेश्वर। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया वाराणसी में रोहनिया विधानसभा द्वारा आयोजित मतदाताओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद/भाजपा जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदाता ही देश का भाग्य विधाता हैं इनका सम्मान देश का सम्मान है।विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉ0 सुनील पटेल ने कहा कि मतदाता हमारी थाती हैं और भविष्य व भाग्य के संवाहक है इनका हर समय सम्मान किया जाना हम सब की जिम्मेदारी है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रोहनियां सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के असली पुरोधा और हमारे अंग हम सभी के मतदाता हैं आज सम्मान देकर गौरव को प्राप्त होना गर्व की बात है।विशेष आमंत्रित अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या ने कहा कि महिलाएं जिस तरह से देश,समाज व परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं आज वे अपने मत का प्रयोग कर एक प्रतिनिधि को चुनती हैं और पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर चल रही हैं इनका सम्मान करना हमारा धर्म व दायित्व दोनों है।अन्य प्रमुख लोगों में जिला महामंत्री संजय सोनकर,सुरेन्द्र पटेल,अरविंद प्रधान,अश्विनी पाण्डेय,वीरेंद्र पटेल,सी ए प्रमोद सिंह व कार्यक्रम संयोजक पुर्व ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।