UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बीकापुर में दूसरी किस्त जारी होने के बाद भी अधूरा पड़ा आवास

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। विकास खण्ड के ग्रामपंचायत बीकापुर में मुख्यमंत्री आवास की तीन माह पूर्व दूसरी किस्त जारी होने के बाद भी अभी तीन आवास अपूर्ण रह गये हैं।इस बाबत ग्रामपंचायत सचिव शिवम शरण सोनकर ने बताया कि ग्रामपंचायत में कुल दस मुख्यमंत्री आवास का आवंटन हुआ था।जिसमें से सात आवास पूर्ण हो गये हैं।शेष पिंकी पत्नी चम्मन,रेखा पत्नी गुड्डू और करन वनवासी का आवास अभी अधूरा है। सोमवारको काम शुरू हुआ है।ग्रामीणों की माने तो अधूरे पड़े किसी आवास पर अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है।वही बीडीओ चिरईगांव राजेश बहादुर सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास जिस किसी भी लाभार्थी का अधूरा पड़ा है।उसे जल्द पूर्ण करने हेतु नोटिस जारी की जायेगी।तीन नोटिस के बाद भी आवास पूर्ण नहीं कराता है तो उसके बाद धनराशि की वसूली हेतु नोटिस दी जायेगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News