संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर भगवान श्री नागा बाबा स्मारक सेवा समिति पहाड़पुर सइतापट्टी गाजीपुर के तत्वावधान में मानस परायण यज्ञ 22 जनवरी को संपन्न हुआ। कार्यक्रम 14 जनवरी से 21 जनवरी को मानस पराण पाठ से 22 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न हुआ।स्वबोध आश्रम कोइराजपुर हरहुआ में हर्षोल्लास के साथ जहाँ वैदिक रीति से पूजन कर
प्रसाद वितरण,एवं संध्या काल के समय दीपोत्सव,भक्तों एवं साधकों को ऊनी कंबल तथा गर्म वस्त्र वितरण स्वबोध आश्रम के प्रतिष्ठता मंत्र दृष्टा प्रज्ञा पुरुष ओम श्री आनंद प्रभु व संस्था मन्त्री आचार्या डॉक्टर सरोजिनी मां ने अपने हाथों असहायों, गरीबों में वितरित किया।अध्यक्ष मदन मोहन सिंह राजू भाई की देख - रेख में सम्पन्न हुआ।आज के दिन स्वबोध आश्रम के सभी ज्योति केंद्र पश्चिम बंगाल,दहानू महाराष्ट्र,एवं अन्य केंद्रो पर मर्यादापुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के चित्र के समग्र भक्तों ने दीपोत्सव प्रसाद वितरण पूजन अर्चन कर लोकहितकारी कार्य किया।