UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना फूलपुर पुलिस द्वारा एयरलाइंस यात्रा के दौरान यात्रियों के बैग से ज्वैलरी चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लगभग ₹07 लाख कीमत की चोरी की ज्वैलरी एवं ₹400/- नगद बरामद

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर के.पी.एस. लॉन रोड, बहद ग्राम मंगारी रोड, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी के पास से मु0अ0सं0 252/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 254/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मुकेश पटेल पुत्र स्व0 उमाशंकर पटेल, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दोनों अभियोगों से संबंधित चोरी की एक अदद पीली धातु की चैन, एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र, चार अदद पीली धातु के कान के झुमके तथा ₹400/- नगद बरामद किए गए। बरामद चोरी की ज्वैलरी की अनुमानित कीमत लगभग ₹07 लाख है। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियोगों में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 19.07.2026 को वादिनी अर्चना यादव द्वारा थाना फूलपुर पर सूचना दी गई कि वह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E6805 से अहमदाबाद से वाराणसी की यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान उनके बैग में रखी ज्वैलरी, जिसमें एक गोल्ड चेन एवं एक पायल शामिल थी, चोरी हो गई। वाराणसी एयरपोर्ट से अपने घर पहुंचने के बाद सामान चेक करने पर ज्वैलरी बैग में नहीं मिली। उक्त सूचना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 252/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।इसी क्रम में दिनांक 15.07.2026 को वादी शिवम सिंह द्वारा थाना फूलपुर पर सूचना दी गई कि वह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E6179 एवं 6E6232, पीएनआर संख्या JD6UYQ, से चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए वाराणसी की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनके नीले रंग के ट्राली बैग में रखे दो जोड़ी कान के आभूषण एवं एक मंगलसूत्र गायब हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी ज्वैलरी का पता नहीं चला। उक्त सूचना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 254/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश पटेल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा दोनों घटनाओं में चोरी की ज्वैलरी अपने पास रखने की बात स्वीकार की गई, जिसके आधार पर दोनों अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त मुकेश पटेल ने बताया कि वह एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान यात्रियों के सामान की आवाजाही के समय बैगों पर नजर रखता था। दिनांक 15.07.2026 को ड्यूटी के दौरान उसे एक नीले रंग का ट्राली बैग दिखाई दिया, जिसकी चैन खुली हुई थी। बैग को खोलकर चेक करने पर उसमें एक मंगलसूत्र एवं दो जोड़ी सोने के कान के झुमके मिले, जिन्हें उसने चोरी कर अपने पास रख लिया।अभियुक्त ने आगे बताया कि दिनांक 17.07.2026 को ड्यूटी के दौरान उसे एक भूरे रंग का बैग दिखाई दिया, जो बेल्ट पर था और जिसकी चैन में कोई लॉक नहीं लगा था। बैग को खोलकर चेक करने पर उसमें एक सोने की चैन एवं एक चांदी की पायल मिली, जिसे उसने चोरी कर अपने पास रख लिया। अभियुक्त द्वारा चोरी की गई ज्वैलरी में से बरामद ज्वैलरी एवं ₹400/- नगद को कब्जे में लिया गया है।

मुकेश पटेल पुत्र स्व0 उमाशंकर पटेल, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र  मु0अ0सं0 252/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।मु0अ0सं0 254/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

मु0अ0सं0 252/2026 से संबंधित एक अदद पीली धातु की चैन।मु0अ0सं0 252/2026 से संबंधित ₹400/- नगद (एक नोट ₹200/- एवं दो नोट ₹100/-)।मु0अ0सं0 254/2026 से संबंधित एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र। मु0अ0सं0 254/2026 से संबंधित चार अदद पीली धातु के कान के झुमके। बरामद चोरी की ज्वैलरी की अनुमानित कीमत प्र.नि.राजीव सिंह थाना प्रभारी फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 विजय कुमार कुशवाहा, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसराय हे0का0 अनूप राय, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी। रि0का0 अजय कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News