UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 समूह सखी का माड्यूल-4 विषयक चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का हुआ समापन 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- स्वयं सहायता समूहों के बीच सहयोग विकसित करने का कार्य करेंगी समूह सखी दीदियां। समूह के बैठकों में उपस्थित होकर अभिलेखों का लेखांकन करने में सहयोग करेंगी जिससे पारदर्शिता और सदस्यों का समूह के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उक्त बातें सरायकाजी काशीपति लान में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम संगठनों से चयनित समूह सखी का मोडयूल- 4 बिषयक चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन के अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि समूह सखी दीदियां स्वयं एवं व्यावसायिक गतिविधियों को अपना कर महिलाओं के रोल मॉडल बनने का कार्य करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के चार दिवसों में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रतिभागियों को ग्राम संगठन की अवधारणा एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि समूहों के बड़ी जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से 05 से 20 समूहों को सम्मिलित कर ग्राम स्तर पर एक ग्राम संगठन बनाया जाता है। ग्राम संगठनों एवं समूह में व्यवस्थित तरीके से लेखांकन की पुस्तकों तथा पुस्तक लिखने वाले सहयोगी प्रपत्रों का सही तरीके से लिखा जाना अनिवार्य होता है। जिसके लिए ग्राम संगठन स्तर पर समूह के कार्यों का निष्पादन करने हेतु ग्राम संगठन में समूह सखी का चयन किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद वाराणसी के सभी विकास खण्डों से चयनित 64 समूह सखियों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर सुजाता, प्रियंका, जय देवी, पुष्पा, प्रीति, शबनम, सरिता, सविता, संध्या, चंदा, सनिला, चांदनी, संदीपा, नीतू, संगीता, भारती, बीना, जावित्री, ममता, रबीना, मेनका, शीला, आंचल, कुसुम, नीलम, काजल, अंजू आदि उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में आयोजक संस्था एएफसी इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि राहुल कुमार द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हुए सत्र का समापन किया गया।

 

फोटो -03- समूह सखियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते श्रवण सिंह

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News